• Prayers & Duties >> Taharah (Purity)

    Question ID: 400165Country: India

    Title: वजु करने के बाद अकसर लगता है कि हवा खारज हुई है और वजु टूट गया है। क्या किया जाऐ।

    Question: वजु करने के बाद अकसर लगता है कि हवा खारज हुई है और वजु टूट गया है। क्या किया जाऐ।

    Answer ID: 400165Posted on: 02-Feb-2021

    Fatwa ID: 491-335/SN=06/1442

     

    वुज़ू के बाद अगर हवा निकलने का शक हो तो क्या करे?

     

    फिक़ह का मश्हूर ज़ाबता है कि यक़ीनी चीज़ सिर्फ शक से ख़त्म नहीं होती; लिहाज़ा जब वुज़ू करना याद हो तो सिर्फ हवा खारिज होने के वहम और शक की बिना पर वुज़ू टूटने का हुक्म ना होगा, नमाज़ दुरुस्त हो जाएगी; इस लिये इस तरह के ख्यालात की तरफ बिल्कुल ध्यान ना दें; हाँ अगर कभी ज़न्ने ग़ालिब (यक़ीन जैसा) के दरजे में मालूम हो कि हवा खारिज हुई तो फिर वुज़ू करके नमाज़ पढ़ें ।

    القاعدة الثالثة: اليقين لا يزول بالشك. و دليلها ما رواه مسلم عن أبي هريرة – رضي الله عنه – مرفوعا (إذا وجد أحدكم في بطنه شيئا فأشكل عليه أخرج منه شيء أم لا فلا يخرجن من المسجد حتي يسمع صوتا، أو يجد ريحا) [الأشباه والنظائر لابن نجيم ص: 48، دار الكتب العلمية، بيروت – لبنان]

    Darul Ifta,

    Darul Uloom Deoband, India