• Social Matters >> Talaq (Divorce)

    Question ID: 400124Country: India

    Title: औरत इद्दत कहाँ गुज़ारे

    Question: कया फरमाते हैं उलेमा-ए-दिन वामुफतयान-ए-किराम उस लड़की की इद्दत के बारे में जो रहने वाली तो इंडिया की हैं मगर दुबई मे रहती हैं। उसके शौहर से ताल्लुकात साझेदार ना होने के सबब तलाक हो गयी है । अब सवाल यह है कि वह लड़की इंडिया आकर इददत की मुददत पुरी करे या दुबई में ही मुलाज़मत करती हुए इददत की मुददत पुरी कर सकती है जबकि अकेली मर्दो से अलग अपने कमरे में रहती है उसके कमरे में सफाई करने वाला कम्पनी की तरफ से मर्द आता है और कम्पनी की गाड़ी उसके कमरे से लेने और पहुचाने आती जाती है कम्पनी में मर्दो के साथ काम करना पड़ता है अगर-च 3-4 औरतें भी कम्पनी मैं उस लड़की के साथ ही काम करती हैं । मेहरबानी फर्मा कर मजकुरह लड़की की इददत के बारे में शरीयत का जो हुकुम हो उससे मुझे मुत्तला फरमाकर शुक्रिया का मोका दें ।

    Answer ID: 400124Posted on: 02-Feb-2021

    Fatwa ID: 371-129T/SN=06/1442

     

    देश से बाहर तन्हा रहने वाली औरत को तलाक़ देदे तो इद्दत कहाँ गुज़ारे?

     

    पूछे गए सवाल के अनुसार यह औरत वहीं पर इद्दत गुज़ारेगी बशर्तेकि अपनी जान व माल का खतरा ना हो, वाज़ेह रहे कि इद्दत के दौरान बगैर सख्त ज़रूरत के बाहर निकलना शरअन जाइज़ नहीं है; इस लिए उस औरत को चाहिए कि कंपनी से छुट्टी लेले और अपने घर में ही इद्दत के दिन गुज़ारे, परदे का ख्याल रखे और बनाव सिंगार ना करे। उस दौरान सफाई सुथराई का काम खुद ही करे तो बेहतर है।

    (طلقت) أو مات وهي زائرة (في غير مسكنها عادت إليه فورا) لوجوبه عليها(وتعتدان) أي معتدة طلاق وموت (في بيت وجبت فيه) ولا يخرجان منه (إلا أن تخرج أو يتهدم المنزل، أو تخاف) انهدامه، أو (تلف مالها، أو لا تجد كراء البيت) ونحو ذلك من الضرورات فتخرج لأقرب موضع إليه. [الدر المختار و (رد المحتار) 5/ 225، كتاب العدة، مطبوعة:مكتبة زكريا، ديوبند]

    .....(أبانها، أو مات عنها في سفر) ولو في مصر (وليس بينها) وبين مصرها مدة سفر رجعت، ولو بين مصرها مدته وبين مقصدها أقل مضت (وإن كانت تلك) أي مدة السفر (من كل جانب) منهما ولا يعتبر ما في ميمنة وميسرة، فإن كانت في مفازة (خيرت) بين رجوع ومضي (معها ولي، أو لا في الصورتين، والعود أحمد) لتعد في منزل الزوج (و) لكن (إن مرت) بما يصلح للإقامة كما في البحر وغيره. زاد في النهر: وبينه وبين مقصدها سفر (أو كانت في مصر) أو قرية تصلح للإقامة (تعتد ثمة) إن لم تجد محرما اتفاقا، وكذا إن وجدت عند الإمام (ثم تخرج بمحرم) إن كان.[الدر المختار](قوله: أو كانت) أي حين الطلاق، أو الموت. (قوله: تصلح للإقامة) بأن تأمن فيها على نفسها ومالها وتجد ما تحتاجه. [الدر المختار و (رد المحتار) 5/ 227، كتاب العدة، مطبوعة:مكتبة زكريا، ديوبند]

    नींज़ देखें : इम्दादुल फतावा : 2/496, सवाल : 596, प्रकाशित : कराची) 

    Darul Ifta,

    Darul Uloom Deoband, India