Prayers & Duties >> Salah (Prayer)
Question ID: 400067Country: India
Answer ID: 400067Posted on: 30-Nov-2020
Fatwa ID: 254-66T/SN=04/1442
पाइंचे चढ़ा कर नमाज़ पढ़ना
पैंट या पजामा वगैरह टख़नों से नीचे पहनना शरअन जाइज़ नहीं है, ह़दीस में इस पर सख़्त वईद आई है, यह ह़ुक्म नामज़ के अंदर और बाहर हर जगह के लिए है; इस लिए एक मुसलमान को चाहिए कि पैंट वगैरह के पाइंचें को ऊपर रखने का एहतिमाम करे, अगर इत्तिफ़ाक़न किसी दिन नीचे रह जाए और नमाज़ से पहले उसको ऊपर करके नमाज़ पढ़ ले तो शरअन इसमें कोई ह़रज नहीं; बल्कि कर लेना चाहिए।
एक ह़दीस में है कि अल्लाह तआला के नज़दीक उस शख़्स की नमाज़ क़बूल नहीं होती जिसने अपने इज़ार (पैंट वगैरह) के पाइंचे को टख़ने से नीचे होने की ह़ालत में नमाज़ पढ़ी; अलबत्ता ऊपर करने का काम नमाज़ से पहले कर लेना चाहिए, नमाज़ के दौरान नहीं; क्योंकि नमाज़ के दौरान दोनों हाथ से ऐसा करने की सूरत में नमाज़ फ़ासिद हो सकती है।
عن العلاء بن عبد الرحمن، عن أبيه، قال: سألت أبا سعيد الخدري عن الإزار، فقال: على الخبير سقطت، قال رسول الله صلى الله عليه وسلم: "إزرة المسلم إلى نصف الساق، ولا حرج – أو لا جناح – فيما بينه وبين الكعبين، ما كان أسفل من الكعبين فهو في النار، من جر إزاره بطرا لم ينظر الله إليه" (سنن أبي داؤد: 4/59، 4093، باب في قدر موضع الإزار)
عن أبي هريرة، قال: بينما رجل يصلي مسبلا إزاره، فقال له رسول الله صلى الله عليه وسلم: "اذهب فتوضأ"، فذهب فتوضأ، ثم جاء، فقال: "اذهب فتوضأ"، فقال له رجل: يا رسول الله، ما لك أمرته أن يتوضأ، ثم سكت عنه، قال: "إنه كان يصلي وهو مسبل إزاره، وإن الله لا يقبل صلاة رجل مسبل" (سنن أبي داؤد: 4/57، 4086، باب ما جاء في إسبال الإزار)Darul Ifta,
Darul Uloom Deoband, India